index

आज का समाज बहुत ज्यादा बदल चुका है। लोग दिन-रात सिर्फ पैसों की ही वजह से इधर-उधर जाते रहते हैं और इसी वजह से दिन रात एक कर देते हैं मगर वे इस बात को भूल जाते हैं कि अगर जान है तो जहान है। यानी अगर हमारी सेहत अच्छी है तो हम मजबूती से हर काम कर सकते हैं। हमारा जो शरीर है वह एक मशीन की तरह है, उसे काम के साथ-साथ ऊर्जा भी चाहिए होती है जो कि सही प्रकार के भोजन खाने से मिलती है। खान-पान इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस तरह का खाना खाते हैं। आज का व्यक्ति समोसा, बर्गर और न जाने कितने तरह के फास्ट फूड का सेवन कर रहा है, जबकि यह जानते हुए भी कि फास्ट फूड सेहत को सीधे खराब करता है। इस तरह का खाना हमारी पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है और जिसके कारण हमारा शरीर असंतुलित हो जाता है। अब सवाल यह है कि हम क्या खाएं और किस तरह का भोजन लें जिसके बाद हमारा शरीर संतुलित बना रहे। अब हमारा शरीर संतुलित रहे इसके लिए हमें कुछ इस प्रकार का भोजन करना चाहिए।

सुबह के भोजन के लिए सुझाव

सुबह हमें नाश्ते में जूस का गिलास पीना चाहिए क्योंकि नाश्ते में जूस लेने से शरीर को चिकनाहट मिलती है जो कि शरीर को पूरी तरह से ऊर्जावान और शक्तिशाली बनाता है। सुबह उठकर आंवला खाना चाहिए क्योंकि आंवला एक ऐसा फल है जिसे खाने से हमारे शरीर का विकास होता है और आप हर बीमारी जैसे खून की कमी, सुस्ती, त्वचा की परेशानी आदि से दूर रहते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि आंवला खाने से इंसान को डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि यह शरीर को चुस्त रखता है।

ऊर्जा और भोजन संतुलन

हर व्यक्ति को एक दिन में 300 कैलोरी ऊर्जा चाहिए होती है। यदि इससे कम ऊर्जा मिलती है तो शरीर असंतुलित हो जाता है। कई बार लोगों में गलत धारणा बन जाती है कि अधिक खाना खाने से ज्यादा ऊर्जा मिलेगी और हमारा शरीर अच्छा बनेगा। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि हमारे शरीर को जितनी ऊर्जा की जरूरत होती है, वह उतनी ही लेता है और बाकी ऊर्जा को वह नष्ट कर देता है।

भोजन की प्रक्रिया और आदतें

हमारे भोजन की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि नाश्ता हैवी, दोपहर का खाना उससे कम और रात को हल्का भोजन करना चाहिए। खाना खाने से ही हर परेशानी का हल नहीं होता, उसे पचाना भी जरूरी होता है। खाना खाने के बाद कुछ लोग या तो बैठ जाते हैं या फिर तुरंत सोने की तैयारी करते हैं लेकिन यह गलत आदत है। खाना खाने के बाद हमेशा 200 कदम जरूर चलें तभी खाना ठीक से पचेगा।

दूध का सेवन

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन जरूर करें क्योंकि सोते वक्त इंसान के शरीर से ऊर्जा अधिक नष्ट होती है। दूध पीने से हमारी ऊर्जा बरकरार बनी रहती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि जो इंसान इन सारी बातों को अपनाता है वह कभी बीमार नहीं होता और वह मजबूत शरीर के साथ अपना जीवन बिताता है।

पुरुषों की सेहत के लिए आवश्यक बातें

पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी है कि वे अपने खान-पान में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल भी करें जिससे उनके शरीर में खून की कमी दूर हो सके।

मेथी के फायदे

बेहतर सेहत और खून बढ़ाने के लिए पुरुषों को चाहिए कि वे मेथी का खूब सेवन करें। इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को संतुलित रखता है। आप मेथी की सब्जी या मेथी दाने का भी सेवन कर सकते हैं।

गन्ने के लाभ

गन्ने में मौजूद पौष्टिक तत्व खून को साफ करते हैं। खून की कमी को पूरी तरह दूर करने के लिए पुरुषों को चाहिए कि वे गन्ने का ताजा रस जरूर पिएं।

चुकंदर के फायदे

भागदौड़ अधिकतर पुरुष करते हैं, जिससे अचानक से खून की कमी होने लगती है। और इसका पता तब चलता है जब आप पूरी तरह बीमार होकर घर पर बैठ जाते हैं। ऐसी नौबत कभी न आए, इसके लिए सप्ताह में तीन दिन जरूर चुकंदर का जूस पिएं। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

केले का सेवन

केले में लौह तत्व, पोटैशियम, विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन आदि तत्व मौजूद होते हैं। पुरुषों के शरीर को यह ऊर्जा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह टेंशन, ब्लड प्रेशर और थकान जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। जिन पुरुषों का वजन कम है वे केले का सेवन करके अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।

टमाटर के लाभ

रोगों से लड़ने और शरीर को भीतर से मजबूत बनाने के लिए टमाटर बेहद लाभकारी है। पुरुषों की सेहत के लिए टमाटर को सलाद के रूप में जरूर खाएं।

चना का सेवन

मुट्ठीभर देशी चना पोषक तत्वों से भरा होता है। यह बादाम जैसे ड्राय फ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। भीगे हुए चने में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन की अधिक मात्रा होती है जो कई बीमारियों से बचाने के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर आपको हेल्दी रखता है।

भीगे चने का सेवन

रात भर चने को भिगोकर सुबह इसका सेवन चबा-चबा कर करना चाहिए। चाहे तो इसका पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे आपको दोगुना फायदा मिलता है। चने का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

पालक के फायदे

पुरुषों के लिए पालक का सेवन बहुत ही फायदेमंद और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है। अमेरिका में हुए शोध में यह साबित हुआ है कि पालक का सेवन करने से पुरुषों को कैंसर और डायबिटीज की बीमारी नहीं होती। इतना ही नहीं, पालक का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और शरीर में खून के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है।

खजूर के लाभ

सेहत को ठीक रखने और खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर बेहद लाभकारी है। दूध में खजूर को भिगोकर बारीकी से चबाकर रोज खाएं। इससे आपका शरीर बीमारियों से मुक्त रहेगा।

हर पुरुष को चाहिए कि वह अपनी सेहत पर जरूर ध्यान दे क्योंकि एक आप ही हैं जिनके ऊपर घर और परिवार की जिम्मेदारियां टिकी हुई हैं। इन उपायों से आपकी सेहत ठीक रहती है।

https://kamdhenulaboratories.com/