होंठों के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आकर्षक और गुलाबी होंठ काफी हैं। हर कोई चाहता है कि उनके होंठ गुलाबी और खूबसूरत दिखे, क्योंकि पिंक लिप्स आपकी हंसी को और मनमोहक बना देते हैं। लगभग कई लोगों की चाहत होती हैं कि उनके होंठ गुलाबी लगें, लेकिन कई बार होंठों का कालापन चेहरे की खूबसूरती को कम कर देता है। हालांकि, कई बार महिलाएं लिप बाम या लिपस्टिक लगाकर होंठों का कालापन छुपा लेती हैं, लेकिन पुरुषों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए, हम होंठों के कालेपन को कम करने के कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आसानी से पिंक लिप्स हो सकते हैं।

होंठों के कालेपन का कारण

  1. ज्यादा चाय या कॉफी के सेवन से होंठ काले हो जाते हैं।
  2. बिना सनस्क्रीन या बिना एसपीएफ वाला लिप बाम या बिना लिप बाम लगाएं धूप में चले जाने से।
  3. अधिक धूम्रपान करने से।
  4. किसी कॉस्मेटिक के रिएक्शन से या ज्यादा लिपस्टिक लगाने से भी होंठ काले हो सकते हैं।
  5. बढ़ती उम्र भी एक वजह है।
  6. फटे होंठ, रूखी और बेजान कोशिकाओं के कारण भी होंठ काले हो सकते हैं।

आइए, अब होंठों के कालेपन को दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय जान लेते हैं

होंठों के लिए नारियल तेल:नारियल तेल को लिप बाम की तरह थोड़ा-सा अपने होंठों पर लगाएं। आप इसे पूरे दिन अपनी आवश्यकतानुसार लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप हर रोज अपनी जरूरत के अनुसार लगा सकते हैं। नारियल तेल में जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो आपके होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं यह आपके होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाएगा।

होंठों के लिए बादाम तेल : रात को सोने से पहले एक या दो बूंद बादाम तेल अपनी उंगली पर लेकर अपने होंठों पर एक या दो मिनट तक मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें। बादाम तेल त्वचा में निखार लाता है और त्वचा को जवां बनाता है। इसका स्क्लेरोसेंट गुण त्वचा के रंगत को निखारता है और ऐसे में यह काले होंठों के रंग को हल्का कर सकता है।

नींबू-शहद का लिप सीरम :नींबू के रस और शहद को मिला लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं और एक घंटे के लिए लिए लगा रहने दें। फिर एक घंटे बाद मुलायम कपड़े से या भीगे कपड़े से उसे पोंछ लें। यह होठों का कालापन दूर करने का एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। नींबू में मौजूद सिट्रस टैन को हटाने में मदद करता है। वहीं, शहद होंठों को पोषण देकर उनके रंगत में निखार लाता है। आप चाहें तो इस सीरम को एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

ग्लिसरीन का लिप सीरम :रात को सोने से पहले रूई से ग्लिसरीन को अपने होंठों पर लगाएं। अगली सुबह धो दें। आप इसे हर रोज रात को लगा सकते हैं। होंठ काले होने की मुख्य वजह सूरज की हानिकारक किरणें, प्रदूषण और सही देखभाल न होना है। इसके अलावा, रूखापन भी होंठों की रंगत को प्रभावित करता है। इसलिए, ग्लिसरीन लगाने से होंठों का मॉइश्चर बरकरार रहता है और होंठ रूखे नहीं होते हैं। साथ ही होठों का कालापन भी दूर होता है ।

होंठों के लिए एलोवेरा : होंठों पर एलोवेरा जेल लगाकर उसे सूखने दें। फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे रोज एक बार लगाएं। एलोवेरा में एलोसिन नामक फ्लेवोनॉइड होता है। यह पॉलीफेनोलिक यौगिक त्वचा में पिगमेंटेशन की प्रक्रिया को रोकता है, जिस कारण होंठों के रंग में निखार आता है , एलोवेरा त्वचा को जवां रखता है और पोषण देता है।

होंठों के लिए सेब का सिरका : सेब के सिरके को पानी में मिलाएं। अब इसे रूई से अपने होंठों पर लगाएं और सूखने दें। फिर 10 से 12 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। सेब के सिरके में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है, इसलिए यह थोड़ा एसिडिक होता है। यह प्राकृतिक तरीके से होंठों के पिगमेंटेशन को कम करता है और होंठों के कालेपन को हल्का कर सकता है।

होंठों के लिए चुकंदर : चुकंदर का एक टुकड़ा आप थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब आप खाली बैठें हों, तो फ्रिज से चुकंदर का टुकड़ा निकालें और उससे कुछ मिनटों के लिए होंठों पर मालिश करें। फिर 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। चुकंदर का रस आपके होंठों का टैन हटाकर उन्हें प्राकृतिक रूप से लालिमा प्रदान करेगा। यह त्वचा को साफ कर उसे कोमल बनाएगा और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाएगा। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा और आपके होंठ पिंक लगने लगेंगे।

खीरे का रस : आधे खीरे का जूस निकालकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब रस ठंडा हो जाए, तो रूई से उसे अपने होंठों पर लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। आप इसे नियमित तौर पर हर दिन एक या दो बार लगाएं और फिर 15-20 दिन के अंदर फर्क देखें। खीरे के रस को हर रोज होंठों पर लगाने से होंठों की त्वचा जवां रहने के साथ-साथ उनका कालापन भी हल्का होगा। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाएगा।

 

 

kamdhenu_care

all author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.