सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये आहार

मौसम बदलाव के साथ ही शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।मौसम बदलते ही कई तरह की बीमारियां अटैक करने लगती है।ऐसे में शरीर की देखभाल करना बहुत जरूरी है।अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं तो आपको खाने-पीने पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है।कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो पोषक तत्‍वों से भरे होते हैं।अगर सर्दियों में इनका सेवन किया जाए तो यह आपको हर तरह की बीमारी से दूर रखेंगे, साथ हीआपको दुगुनी ताकत देंगे।

लहसुन : लहसुन की तासीर गर्म होती हैऔर सर्दी में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।रोज सुबह लहसुन की 3 से 4 कलियां चबाकर खाने से ठंड से काफी बचाव रहताहै।

अखरोट और बादाम : ठंड के दौरान रात में बादाम भिगोकर रखदेना और इसे अगली सुबह इसके छिलके उतारकर खाना बहुत ही सेहतमंद माना जाता है।अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है।

अंगूर : एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से रोजाना अंगूर खाना स्किन को हेल्दी और त्वचा चमकदार बनाए रखता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बहुत लाभदायक है। अंगूर में कई तरह के विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि पाया जाता है।

अमरूद : अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन C, पोटैशियमऔर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।इसमें 80 प्रतिशत पानी होने की वजह से यह सर्दी में स्किन में नमी बरकरार रखता है.

अंडा : अंडे की तासीर भी गर्म होती है और ब्रेकफास्ट में एक उबला अंडा खाना सेहत तो बनाता ही है साथ ही यह ठंड से बचाए रखता है।
गाजर
सर्दी में गाजर खाना बहुत ही सेहतमंद माना जाता है। अगर आप गाजर के साथ पालक मिलाकर इसका सूप पिएंगे तो यह शरीर को सभी बीमारियों से बचाए रखेगा।

सेब : सेब के लिए तो कहा ही जाता है कि अगर आप डॉक्टर से दूर रहना चाहते हैं तो रोजाना एकसेब जरूर खाएं। सेब में मौजूद विटामिंस और मिनरल्स सर्दी में भी हेल्दी रहने में मददगार है।

अनार : चाहें आप अनार के दाने यूहीं खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं, दोनों ही तरीके से सर्दीहो या गर्मी हर समय अनार का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

खजूर : खजूर में मौजूद विटामिन शरीर को एनर्जी देते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक खजूरखाकर एक गिलास गर्म दूध पी लेने से शरीर को गर्माहट और साथ ही बहुत ताकत भी मिलती है।

आंवला : आंवला के औषधीय गुणों के तो क्या कहने. यह विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स का बहुत बड़ा स्रोत है इसलिए इसे रोजाना खाने में शामिल करना बेहद जरूरी है। यह न केवल शरीर के एक हिस्से को बल्कि पूरे शरीर को अंदरतकस्वस्थरखताहै।तक स्वस्थ रखता है।सर्दी जुकाम में बहुत आराम दायक सिद्ध होता है।

kamdhenu_care

all author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.