Diabetes के मरीज नाश्ते में खा सकते हैं ये 5 चीजें, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Diabetes Breakfast List: डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है जिससे ग्रस्त मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल तब बढ़ जाता है जब लोग अपनी डाइट में शुगरी फूड्स और कार्ब्स का अत्यधिक सेवन करते हैं। मधुमेह की बीमारी में अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने की काफी आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक शुगर लेवल बढ़े रहने से कुछ बीमारियों का खतरा ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायबिटीज रोगी नाश्ते में क्या खा सकते हैं जिससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

ओटमील: ब्रेकफास्ट में ओटमील लेना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ओट्स में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा फाइबर तत्व हता है जो पेट भरने के साथ ही रक्त शर्करा के स्तर पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। इसमें बीटा-ग्लूकन पाया जाता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

ग्रीक यॉगर्ट: ग्रीक यॉगर्ट के साथ बेरीज का सेवन करना स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए ग्रीक यॉगर्ट का सेवन शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शुगर के ब्रेकडाउन में शरीर की मदद करते हैं। लो कैलोरी इस डिश में हेल्दी फैट्स होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

नट्स और सीड्स: डायबिटीज मरीजों को दूसरी बीमारियों से ग्रस्त होने का खतरा अधिक रहता है। लंबे समय से हाई ब्लड शुगर की वजह से मोटापा व हृदय रोग से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। यही वजह है कि लोगों अपने वजन का खास ख्याल रखना पड़ता है। वेट कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने के लिए लोग सूखे मेवे व एडिबल सीड्स यानी कि खाने वाले बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये पेट को अधिक समय के लिए भरा रखता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

उबले अंडे: कंप्लीट मील में अंडों को भी शामिल किया जाता है क्योंकि इसमें लगभग सभी प्रकार के पषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम और प्रोटी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में उबला अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है।

चिया सीड्स: डायबिटीज रोगियों के लिए चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है। साथ ही, इसमें डाइजेस्टिबल कार्ब्स कम होते हैं। बता दें कि ये कार्ब ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। वहीं, चिया सीड्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होता है।

kamdhenu_care

all author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.