मेडिटेशन करना क्यों है जरुरी… तन-मन की शांति और खुशी के लिए करें मेडिटेशन

‘मेडिटेशन’- यह शब्द आपने कितना बार सुना होगा और आपके लिए यह जाना पहचाना है। मेडिटेशन हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है जिसके हमारा ध्यान हमारे रोजाना के कार्यों पर लगता है। साथ ही मेडिटेशन हमें मन की शांति भी देता है जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। मेडिटेशन करना शुरू करने वाले लोगों कके लिए सबसे बड़ी समस्या इस बात की होती है कहाँ और किस तरीके से मेडिटेशन की जाए। मेडिटेशन करने के कई तरीके होते हैं और इस वजह से लोगों को ये समझ नहीं आता की मेडिटेशन आखिर करें तो कैसे करें। हालांकि

मेडिटेशन किसी भी तरह से किया जाये इसके कई सारे फायदे मिलते हैं। इस से मन की शान्ति तो मिलती ही है शरीर भी स्वस्थ रहता है। ख़ुशी, मन की शांति समेत ऐसे कई फायदे हैं जो मेडिटेशन करने की वजह से मिलते हैं। आईये जानते हैं मेडिटेशन से होने वाले फायदे के बारे में।

डिप्रेशन और चिंता को दूर करने का अद्भुत तरीका: हम जानते हैं कि मेडिटेशन हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद अभ्यास है। विज्ञान ने यह साबित किया है कि मेडिटेशन डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक अवस्थाओं को कम करने में मदद करता है। डिप्रेशन और चिंता जैसे मानसिक विकारों से ग्रस्त रोगियों को डॉक्टर्स मेडिटेशन का अभ्यास करने की सलाह देते हैं। मेडिटेशन करने से आप कम चिंता करने लगते हैं। यह आपके दिमाग को रि-वायर करता है जिससे आपकी बैचेन और डर पैदा करने वाले तंत्रिकाएं कमजोर बनती हैं और आप चिंता करना कम करने लगते हैं।

आरामदायक नींद: अगर इंसान की नींद पूरी नहीं होती है तो उससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। मेडिटेशन करने से आपके दिमाग में आने वाले सारे नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं और साथ ही मेडिटेशन करने से नींद भी अच्छी आती है जिस से आप हमेशा उर्जावान महसूस करते हैं।

मेमोरी का तेज होना: मेडिटेशन करने से आपके याद रखने की क्षमता बढ़ती है। यह आपके लिए अच्छा है क्योंकि आज के समय में दुनिया जितनी डिजिटल होती जा रही है चीजें उतनी ही छोटी होती जा रही हैं जिसे ध्यान रखने में दिक्कत होती है। मेडिटेशन करते समय आप किसी एक चीज पर ध्यान लगाते हैं जैसे मंत्र, कोई भी आवाज या म्यूजिक। कुछ समय बाद ही आपका ध्यान इतना ज्यादा तीक्ष्ण हो जाता है कि आप आसानी से चौंकन्ने हो जाते हैं। इस स्टेज में आने के बाद आप आसानी से अपने डर और लक्ष्य को पा लेते हैं। [ये भी पढ़ें: मेडिटेशन कैसे आपके रिश्ते में सुधार ला सकता है]

विनम्र स्वभाव: मेडिटेशन करने का सबसे अच्छा फायदा होता है कि आपका स्वभाव विनम्र हो जाता है। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं होते।एक शोध के अनुसार रोज मेडिटेशन करने वाले लोग दूसरों के प्रति ज्यादा दयालु हैं और लोगों से सहानुभूति रखते हैं।

अंहकार के परे, खुद को ढूंढने में मदद करना: मेडिटेशन करने से यह फायदा होता है कि आप अपने अंहकार से बाहर आ जाते हैं और खुद के साथ गहरा अनुभव करते हैं। तनाव से बाहर निकलने के लिए कुछ लोग ट्रेनर की सहायता लेते हैं तो कुछ मंत्रो का, मगर आपकी तकनीक और मंत्र कुछ भी नही कर सकते है अगर आप इसे रोज और लगातार ना करें।

रचनात्मक बनाना: मेडिटेशन करने से आपको रचनात्मक बनाने वाले दिमाग के हिस्सों को जगाने में मदद मिलती है। माना जाता है कि मेडिटेशन करने से आपके रचनात्मक विचारों की क्षमता बढ़ सकती है।

मेडिटेशन आपको जवां रखने में मदद करता है: शोध में पता चला है कि योग-आधारित मेडिटेशन करने से कॉगनिटिव फंकशन सही तरीके से काम करते हैं और टेलोमोरेस एक्टिविटी बढ़ सकती है। ऐसा होने से तनाव के कारण हमारी कोशिकाओं को एजिंग से बचाया सकता है जिससे आप लंबे समय तक जवां रहते हैं। अगर आप थोड़े समय के लिए भी मेडिटेशन करते हैं तो इसके अभ्यास से आपके इम्यून सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम करता है तो आप कई तरह के हानिकारक वायरस से खुद की रक्षा कर पाते हैं और कोल्ड एंड फ्लू जैसी वायरल बीमारियों से बचा पाते हैं।

स्वस्थ शरीर बनाना: मेडिटेशन शरीर को स्वस्थ बनाने का एक आसान तरीका है। एक बार जब आप अपनी सांस पर काबू करना सीख जाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए एक कवच की तरह काम करता है जो आपको दर्द, उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से बचाता है साथ ही यह शरीर को ऊर्जावान और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

अत्यधिक खुश: मेडिटेशन करने से आपको खुश रखने वाले कैमिकल एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाया जा सकता है साथ ही मेडिटेशन से आपके अंदर सकारात्मक और खुश रहने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और नकारात्मकता को खत्म किया जा सकता है।

 

kamdhenu_care

all author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.