आसान घरेलु उपचार के साथ पेट को साफ़ रखे

आजकल पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और पेट ठीक से साफ होने जैसी तकलीफें आम हो गयी हैं। शरीर की कई गंभीर बीमारियों की वजह पेट साफ होना है। बदलती जीवनशैली में यह समस्या आम है और इससे हर उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। गलत खानपान, पानी की कमी, भोजन के समय में बदलाव आदि इसके सबसे अहम कारण हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी से हमारी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। हम किसी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और बारबार शौचालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, अगर आपका पेट ठीक से साफ है, तो आप स्वस्थ्य जिंदगी का आनंद ले पाएंगे।
अगर आपका पेट साफ है, तो आपका पूरा दिन स्वस्थ गुजरेगा। आप किसी भी काम को पूरे जोश के साथ करेंगे। आप विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का भी आनंद ले पाएंगे।

तो आइये जानते हैं पेट साफ़ रखने के आसान घरेलु उपचार

 नींबू पानी – एक गिलास ठंडे या गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिला लें और उसे रोज सुबह उठने के बाद व सोने से पहले लें। आप पानी ठंडा या हल्का गर्म इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे गर्म पानी ज्यादा असरदार होता है नींबू का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। यह एक सिट्रस फल है, जो पेट के विषैले तत्वों को बेअसर कर देता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए नींबू एक कारगर नुस्खा है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद होगा

सेब – पेट साफ रखने के घरेलू उपायों के अंतर्गत आप सेब का सेवन करें। सेब पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो आपको कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। सेब एक गुणकारी फल है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम व फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में मौजूद पेक्टिन एक खास तत्व है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। पेट की समस्या से बचे रहने के लिए आप सेब को अपने भोजन में जरूर शामिल करें

दही – पेट को साफ करने की दवा के रूप में आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। कब्ज की समस्या के दौरान इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

कच्ची सब्जियों का जूस – आप पेट साफ करने के घरेलू उपचार के रूप में कच्ची सब्जियों का जूस पी सकते हैं। कच्ची सब्जियां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में ये सब्जियां काफी अहम भूमिका निभाती हैं। कच्ची सब्जियों को साफ पानी में धोकर उसे छोटा-छोटा काट लें। अब इन्हें ग्राइंडर में थोड़े-से पानी के साथ मिलाकर जूस बना लें। पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ विटामिन-सी, विटामिन-के और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है। करेला कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो पेट साफ रखने में काफी मदद करेगा। सब्जियां पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं ।

समुद्री नमक – पेट साफ रखने के घरेलू उपायों में आप समुद्री नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। समुद्री नमक पेट साफ करने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। गर्म पानी के साथ समुद्री नमक लेने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते हैं। यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है। पेट साफ करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं ।

घृतकुमारी (एलोवेरा) – पेट की समस्या से निजात पाने के लिए आप घृतकुमारी (एलोवेरा) को प्रयोग में ला सकते हैं। घृतकुमारी एक हर्बल औषधी है, जिसका इस्तेमाल कर आप कई शारीरिक समस्याओं पर काबू पा सकते हैं। इससे एलोवेरा जूस बनाकर सुबह खाली पेट ले सकते हैं।
एलोवेरा पेट साफ करने का घरेलू उपाय है। यह पेट को साफ करने के साथ-साथ चेहरे पर चमक भी बढ़ाता है। एलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं ।

शहद – पेट साफ करने के घरेलू नुस्खों में आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद पूर्ण रूप से प्राकृतिक है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट साफ करने तक में शहद कारगर है।शहद का इस प्रकार इस्तेमाल शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह चीनी का एक गुणकारी विकल्प हैं। शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीबायोटिक गुणों से परिपूर्ण होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में यह काफी मददगार माना गया है। शहद आंत संबंधी बीमारियों को भी दूर करने का काम करता है .

उदर विकार हर चूर्ण – पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे के रूप में आप उदर विकार हर चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट की समस्या को दूर करने के लिए उदर विकार हर चूर्ण का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है।
उदर विकार हर चूर्ण पेट साफ करने का उपाय है, जो पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है।ये कब्ज , गैस , एसिडिटी , जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसे एक असरदार आयुर्वेदिक दवा माना गया है। इसका सेवन रात में सोने से पहले करें.

https://kamdhenulaboratories.com/product/udar-vikar-har-churna-250gm/

तुलसी – तुलसी को जड़ी-बूटियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। आप पेट साफ करने के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी एक हर्बल औषधी है, जो शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाती है। पेट साफ करने के तरीके के रूप में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। तुलसी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे पाचन तंत्र ठीक बना रहता है.

फाइबर युक्त फल – पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप फाइबर युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं। ये फल शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे भोजन ग्रहण करने से लेकर मल-मूत्र निकासी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती है। सेब, केला, संतरे व स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में अत्यधिक फाइबर पाया जाता है।
फाइबर युक्त फल भोजन पचाने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र मजबूत रहने से आपका पेट साफ रहेगा, और आप पेट संबंधी दिक्कतों से बचे रहेंगे

योगासन – कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते हैं। ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन, उत्तरासन व सेतु बंधासन पेट साफ करने के कारगर आसन माने गए हैं। ये आसन आतंरिक संचरना और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं

kamdhenu_care

all author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.